जोधपुर के होटल में बाड़मेर की लड़की से गैंगरेप, होटलकर्मी भी शामिल

Sunday, Feb 15, 2026-01:42 PM (IST)

जोधपुर। जोधपुर की एक होटल में नाबालिग छात्रा से चार युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। इस घटना के आरोपियों में एक होटलकर्मी भी शामिल है जिनकी तलाश की जा रही है।

 

पुलिस के मुताबिक पीड़ित छारा मूलत: बाड़मेर जिले की रहने वाली है जो जोधपुर में पढ़ाई कर रही है। वह किराए के कमरे में रहती है। सोशल मीडिया के जरिए छात्रा को एक युवक से संपर्क हुआ था जिसके बाद दोनों में बातचीत होने लगी।

 

इसी बीच गत 21 जनवरी को आरोपी युवक बहला-फुसलाकर छात्रा को एक होटल के कमरे में ले गया था। जहां उसके दो दोस्त और होटल का एक कर्मचारी भी आ गए। इस बाद चारों ने बारी-बारी से छात्रा से बलात्कार किया। युवक के दबाव में छात्रा कुछ दिन पहले भी होटल के कमरे में पहुंची थी, जहां उसके साथ फिर बलात्कार किया गया।

 

इस बीच पीड़िता के गुमसुम रहने पर परिजन को शक हो गया। जिसके बाद वो जोधपुर आए और बात की तो पूरी बात सामने आई। तब वे थाने पहुंचे और एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने पीड़िता के बयान दर्ज कर मेडिकल कराया है। अब सोमवार को छात्रा के कोर्ट में मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज कराए जाएंगे।

 

रिपार्ट दर्ज होने के बाद पुलिस शनिवार शाम होटल में वारदात स्थल पहुंची और मौका निरीक्षण किया। आरोपी बालिग हैं या नाबालिग यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। कोर्ट में बयान दर्ज करने के बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।


Content Editor

Anil Jangid

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News